Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनदेव दीवापली के अवसर पर ब्राह्मण महिला परिषद का मिलन समारोह आयोजित

देव दीवापली के अवसर पर ब्राह्मण महिला परिषद का मिलन समारोह आयोजित

ब्राह्मण महिला परिषद जबलपुर द्वारा देव दीवापली के अवसर पर मिलन समारोह नयागांवस्थित परिषद की सदस्या डॉ श्रीमती अंजना तिवारी के जलपरी नयागांव स्थित निवास स्थान में उत्साह और उल्लास से मनाया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ श्रीमती अंजना तिवारी ने कहा कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था, भगवान कृष्ण को इसी तिथि को आत्मबोध हुआ तथा देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) के दिन ही माता तुलसी का धरती पर प्राकट्य माना जाता है।

परिषद की सभी सदस्य बहनों ने इस अवसर पर तुलसी के सामने दीपदान की परम्परा का निर्वाह करते हुए पारस्परिक शुभकामानाओं का आदान प्रदान किया एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।

मिलन समारोह में आयोजिका डॉ श्रीमती अंजना तिवारी के अलावा परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता रिछारिया, सुनंदा शर्मा, रमा पटेरिया, आशा शर्मा, छाया तिवारी, जया तिवारी, अंजू पाठक, राजलक्ष्मी, प्रतिभा पाणी, प्राची, रूचि तिवारी, प्रज्ञा, कविता, मंजूल मुख, किरण, मुक्ता, वनिता, आरती शर्मा, विनिता, सीमा पचौरी, नीति दीक्षित, आराधना, सविता तिवारी, श्रीमती चंसोरिया, रानी शुक्ला, विनिता तिवारी, सुनीता शर्मा, विनिता मालवीय, यामिनी, प्रणिता बबेले, संगीता तिवारी आदि बहनें उपस्थित थी।

Related Articles

Latest News