Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनलिवर फाइब्रोस्कैन शिविर में बिजली कंपनी ने कराई कार्मिकों के लिवर की...

लिवर फाइब्रोस्कैन शिविर में बिजली कंपनी ने कराई कार्मिकों के लिवर की जांच

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी भोपाल के रेस्‍ट हाउस में आज बुधवार को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 01:30 तक निःशुल्क लीवर फाइब्रोस्कैन शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान कंपनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. गोयल के निर्देशन में ज़ाइडस फार्मा द्वारा कंपनी के लगभग 49 से अधिक कार्मिकों की फैटी लिवर तथा लीवर फाइब्रोसिस की नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में जिन कार्मिकों की जांच की गई उनको विशेषज्ञों द्वारा उचित उपचार तथा परामर्श प्रदान किया गया।

इस दौरान एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया ने भी शिविर का अवलोकन किया और कंपनी कार्मिकों को स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

उन्‍होंने कंपनी के कार्मिकों के लिए इस तरह के स्‍वाथ्‍य शिविर लगाने की प्रशंसा करते हुए सभी कार्मिकों से आगामी दिनों में लगने वाले शिविर में पहुंचकर अपने स्‍वास्‍थ्‍य की जांच कराने का आग्रह भी किया।

Related Articles

Latest News