Friday, September 11, 2026
Homeजन-मनजबलपुर : सेंट्रल जेल में 156 बंदियों ने रखा रोजा, कारागार प्रबंधन...

जबलपुर : सेंट्रल जेल में 156 बंदियों ने रखा रोजा, कारागार प्रबंधन ने किये इंतजाम

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार में रमजान शुरू होते ही जेल में निरूद्ध 156 बंदियों ने रोजा रखा गया है। शासन ने रोजा रखने वाले बंदियों को समस्त सुविधाएं मुहैया करवाई हैं।

केंद्रीय जेल के जेलर मदन कमलेश ने बताया कि दिन शुरू होते ही सुबह से नवाज और सेहरी की जाती है। इसके बाद शाम होते तक अफ्तारी की जा रही है।

इसमें रोजा रखने वाले बंदियों के स्वास्थ्य के प्रति प्रशासन जागरूक है। हर वर्ष की भांति इस बार भी बंदियों ने रोजा रखा है। गत वर्ष की तुलना में इस बार ज्यादा लोग रोजे से हैं। इनकी सूची तैयार की गई है।

गौरतलब है कि आने वाले 19 मार्च से चैत्र नवरात्र आ रहे हैं, जिसमें बंदी मां की उपासना में व्रत रखते हैं, जिनकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बंदियों के पूजा-पाठ के साथ व्रत सामग्री भी तैयार की जा रही हैं।

Related Articles

Latest News