Homeजन-मनप्रदेश स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर के खिलाडियों ने जीते 9 स्वर्ण...

प्रदेश स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर के खिलाडियों ने जीते 9 स्वर्ण 13 पदक

अमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के दतिया में 11वीं सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुराश एकेडमी पनागर के 13 खिलाड़ी अपने-अपने आयु एवं वजन वर्ग में प्रतिद्वंदियों को मात देते हुए 9 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रहे। 

जिसमें स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी माह जम्मू में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर कुराश प्रतियोगिता के लिए किया गया। साथ ही जबलपुर जिले ने कुल 13 पदकों के साथ उप विजेता के खिताब पर भी कब्जा जमाया। 

ये सभी सभी पदक विजेता खिलाड़ी कुराश एसोसिएशन जबलपुर के सचिव एवं प्रशिक्षक शशांक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में कृषि उपज मंडी पनागर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 

पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम

12 साल से कम उम्र के खिलाड़ी

अर्श दुबे- 30 किलोग्राम- स्वर्ण पदक,

सक्षम राय- 35 किलोग्राम- स्वर्ण पदक, 

अनाया अली- 40 किलोग्राम- सिल्वर मेडल

14 साल से कम उम्र के खिलाड़ी

रियांश सेन- 30 किलोग्राम- स्वर्ण पदक,

अन्वी लोधी पटेल- 32 किलोग्राम- स्वर्ण पदक,

अरमान लोधी-35 किलोग्राम- स्वर्ण पदक,

अभय दुबे- 40 किलोग्राम- स्वर्ण पदक,

सुदीक्षा पेशवानी-52 किलोग्राम- स्वर्ण पदक

अविरल सिंह ठाकुर-60 किलोग्राम- स्वर्ण पदक

अनमोल दहिया-40 किलोग्राम- रजत पदक

आलिया खान- 44 किलोग्राम- कांस्य पदक,

नव दुबे- 45 किलोग्राम- कांस्य पदक।

स्पर्धा में स्टेट रैफरी आंचल पटेल रहीं। सभी खिलाड़ियों को अमित श्रीवास, पूर्व खिलाड़ी सुमित ठाकुर, राहुल भोजक, विश्वास चौधरी, सात्विक कुर्मी, सीरिल श्रीवास ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles

Latest News