अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर मंगलवार 29 अप्रैल को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी एक विराट शोभा यात्रा मालवीय चौक से निकाली जाएगी। इस हेतू शहर के कई क्षेत्रों में उपनगरीय क्षेत्र में शोभा यात्रा को भव्य दिव्य बनाने के लिए बैठकें आहुत हुई।
पहली बैठक गढ़ा फाटक जगदीश मंदिर अखाड़े में संपन्न हुई, जिसमें मथुरा चौबे, विनोद दुबे, संतोष दुबे, गणेश पांडे, अनुराग गौतम, आदित्य गौतम, अनिकेत तिवारी उपस्थित रहे और यह निर्णय हुआ कि घर-घर जाकर विप्र बांधों को सपरिवार शोभा यात्रा में सम्मिलित होने आग्रह किया जाएगा एवं प्रचार प्रसार किया जावेगा।
इसी प्रकार गंगानगर गुजराती कॉलोनी में बैठक बुलाई गई। पंडित बसंत पांडे, इंद्र कुमार पांडे, चंद्रमा पांडे, रामचरण तिवारी, कृष्ण कुमार पांडे, जय राम जोशी, सुमित द्विवेदी आदि विप्रजन सम्मिलित हुए और यह निर्णय हुआ कि समस्त आगंतुक विप्रजनों का तिलक लगाकर और अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया जाए।
ग्वारीघाट रामलला मंदिर में भी पंडित सुजीत अवस्थी, डॉक्टर कल्पना मिश्रा, अखिलेश तिवारी, गौरी शंकर दुबे के निर्देशन में बैठक आहूत हुई, जिसमें यह विचार रखा गया शहर भर में बैनर पोस्टर लगाकर भगवान परशुराम शोभायात्रा का प्रचार किया जावे। गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले विप भजन शोभायात्रा का प्रचार करें और समस्त सनातनियों को इस शोभा यात्रा में सम्मिलित होने का न्योता दें।
इसी प्रकार घमापुर थाना हनुमान मंदिर कांचघर में नारायण दुबे पंडित अनिल दुबे, कृष्ण कांति पांडे, मंजू दुबे, श्रीमती निशा दुबे, नीतू दुबे, शिवानी दुबे मातृशक्ति ने यह निर्णय किया भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर समस्त प्रजनन के घर में पांच पांच दिए जलाए जाएं। तोरण लगाए जाएं और जन्मोत्सव मनाया जाए ताकि सभी को यह पता चले कि भगवान परशुराम का आज जन्मदिन है और एक दिन पूर्व उनके आगमन की राह में शोभायात्रा प्रारंभिक स्थल पर सभी आगंतुक विप्रजनों के दो पहिया चार पहिया वाहन की रखने की व्यवस्था हेतू वॉलिंटियर्स खड़े किए जावे।
इसके अलावा समापन स्थल से दोपहिया चार पहिया वाहन तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा का इंतजाम किया जावे। साथ ही समापन स्थल पर भोग भंडारे प्रसाद की व्यवस्था भी किया जाना होगा। यह सभी निर्णय ब्राह्मण एकता मंच ले चुका है। निश्चित तौर पर एक भव्य और दिव्या शोभायात्रा 29 अप्रैल को विप्र समाज की शहर जबलपुर ही नहीं मध्य प्रदेश को देखने को मिलेगी।











