Friday, April 24, 2026
Homeजन-मननगर निगम की टीम ने मालवीय चौक पर बोला धावा, दुकान में...

नगर निगम की टीम ने मालवीय चौक पर बोला धावा, दुकान में लगाई सील

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में नगर निगम का टैक्स पिछले काफी समय से नहीं चुकाने व नगर निगम की वसूली नोटिस की अवहेलना करना आज शनिवार 13 दिसम्बर की सुबह मालवीय चौक के कई व्यापारियों को भारी पड़ गया. नगर निगम की टीम ने दुकान खुलते ही धावा बोला और दुकान को सील कर दिया. जिससे व्यापारियों में हड़कम्प की स्थिति बन गई.

बताया जाता है कि सील करने वाली दुकानों में करन सेल्स, करन विनायक ट्रे्डर्स सहित अन्य दुकानें शामिल थीं। निगम प्रशासन का कहना था कि इन दुकानदारों को बारंबार अल्टीमेटम दिया था लेकिन उनकी ओर से टैक्स जमा करने में कोई रूचि नहीं ली गई थी, जिससे शनिवार को ये दुकानें सील कर दी हैं। इन दुकानों पर टैक्स के अलावा पेनाल्टी भी शामिल थीं।

गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा शुक्रवार 12 दिसम्बर को भी कार्रवाई करते हुए शहर की करीब 50 दुकानों को भी सील किया था। दुकानें सील होते ही दुकानदारों ने टैक्स की भरपाई की थी।

Related Articles

Latest News