Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में फिर चढ़ा पारा, 19 अप्रैल से बदलेगा मौसम मिलेगी गर्मी...

एमपी में फिर चढ़ा पारा, 19 अप्रैल से बदलेगा मौसम मिलेगी गर्मी से राहत

भोपाल (हि.स.) । प्रदेश में बारिश का दौर थमने के बाद फिर से गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन के तापमान में बढोतरी हुई है। प्रदेश में तापमान फिर से 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को उज्जैन, नौगांव, खजुराहो, धार समेत 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। धार सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तामन 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन ऐसी ही गर्मी रहेगी। 19 अप्रैल से फिर से आंधी-बारिश होने की संभावना है।

अप्रैल महीने में पहली बार मध्यप्रदेश में मौसम लगातार 11 दिन तक बदला रहा। बीते मंगलवार शाम को बैतूल, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में बादल भी रहे। बाकी जिलों में तेज गर्मी का असर देखने को मिला।

वहीं, मंगलवार को धार, गुना, नर्मदापुरम, रतलाम, मंडला, नौगांव, खंडवा, शाजापुर, रीवा, सतना और खजुराहो में पारा 40 से लेकर 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, दमोह, मलाजखंड, सागर, सीधी और उमरिया में पारा 39 डिग्री से ज्यादा रहा। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने तेज गर्मी का असर रहने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि कल 18 अप्रैल को उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर 19 अप्रैल से देखने को मिल सकता है। एक-दो दिन में स्पष्ट होगा कि यह सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहेगा, या नहीं। अभी तक की स्थिति में प्रदेश के कुछ इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा।

Related Articles

Latest News