13 से 19 फरवरी 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह सभी राशियों के लिए बनेगा नीच भंग राजयोग

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 13 फरवरी से रविवार 19 फरवरी 2023 विक्रम संवत 2079 शक संवत 1944 के फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी से कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। उसके उपरांत वृश्चिक धनु और मकर से गोचर करता हुआ 19 फरवरी को 1:33 बजे रात से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। वहीं चंद्रमा 13 तारीख को शाम 4:24 बजे सायंकाल से 15 को रात्रि 8:21 तक अपने नीच राशि रहेगा। मंगल द्वारा दृष्ट होने के कारण सभी राशियों के लिए नीच भंग राजयोग बनाएगा।

इस सप्ताह सूर्य प्रारंभ में मकर राशि में रहेगा और 13 तारीख को ही 1:48 बजे दिन से कुंभ राशि में गोचर करेगा। इसी प्रकार शुक्र प्रारंभ में कुंभ राशि में रहेगा तथा 15 फरवरी को 6:13 बजे सायंकाल से मीन राशि में प्रवेश करेगा। बाकी सभी ग्रह पूरे सप्ताह एक ही राशि में रहेंगे। मंगल वृष में, बुद्ध मकर में, गुरु मीन में, शनि कुंभ में और राहु मेष राशि में गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि 2023: भगवान शिव की आराधना का महापर्व, यहां जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

मेष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने की थोड़ी उम्मीद है। आपकी संतान से आपको सुख मिल सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य कम साथ देगा। संतान को और जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। दुर्घटना हो सकती। आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 13, 18 और 19 फरवरी उपयुक्त है। 14 और 15 फरवरी को नीच भंग राजयोग के कारण आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करवाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

ये भी पढ़ें: हमारे हनुमान जी विवेचना भाग पांच: राम लखन सीता मन बसिया

वृष राशि

इस सप्ताह आपको धन मिलने की अच्छी उम्मीद है। आपको इस सप्ताह धन मिलेगा या धन प्राप्त होने का सिलसिला बनेगा। भाग्य सामान्य है। कार्यालय में आपकी स्थिति को मान्यता प्राप्त होगी। आपके सुख में कमी आएगी। भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 15 तारीख को उपायुक्त है। 14 और 15 तारीख को आपके जीवनसाथी को कुछ नई सफलताएं मिल सकती हैं। इस सप्ताह आपको 13, 16 और 17 फरवरी को सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि होगी। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। भाग्य ठीक है। धन आने की उम्मीद कम है। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है परंतु रिस्क है। पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु माताजी को कष्ट हो सकता है। आपके जीवनसाथी, आपके भाइयों और आपकी संतान को भी शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 फरवरी सफलता दायक है। 14 और 15 फरवरी को अगर आपको कोई रोग है तो आप रोग मुक्त हो सकते हैं। 18 और 19 फरवरी को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके कई कार्य आपके भाग्य की वजह से हो सकते हैं। आपके पिताजी को, माता जी को कष्ट हो सकता है। भाई बहनों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 13, 18 और 19 फरवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। इन तारीखों में आपको सफलता मिलने की उम्मीद ज्यादा है। 14 और 15 तारीख को आप परीक्षा में सफल हो सकते हैं। 16 और 17 तारीख को आप सचेत रहकर के ही कोई कार्य करें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको कुछ अच्छे और कुछ  बुरे परिणाम मिलेंगे। इस सप्ताह आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आपका भाग्य कम साथ देगा। आपकी और आपके जीवनसाथी दोनों के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 उपयुक्त है। इन दोनों तारीख मैं आपके सुख में वृद्धि होगी। 18 और 19 फरवरी को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रूद्राष्टक का पाठ करें और भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको शादी के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। खांसी सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां हो सकती हैं। भाग्य सामान्य है। संतान से सहयोग ठीक-ठाक है। नए शत्रु बनेंगे। आपके लिए  16 और 17 तारीख कार्यों को करने हेतु  उपयुक्त है। 14 और 15 तारीख को आपका अपने भाई बहनों से संबंध बढ़ सकता है। आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें और लाल मसूर का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपके पास  धन आने की थोड़ी उम्मीद है। आपका आपके भाई बहनों के साथ थोड़ा अच्छा और थोड़ा बुरा संबंध रहेगा। आपको अपने  संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा आपका। आपकी और आपके जीवन साथी में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपके लिए 13, 18 और 19 फरवरी उत्तम है। इन तारीखों में आपको सफलता की उम्मीद ज्यादा रहेगी। 14 और 15 फरवरी को आपके पास धन आ सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए  कि आप भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपके सुख में मामूली वृद्धि होगी। आपकी माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उनके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपनी संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप अविवाहित है तो इस सप्ताह आपकी शादी की तय होने में बाधाएं आ सकती हैं। इस सप्ताह आप के लिए 14 और 15 फरवरी ठीकठाक है। 13 फरवरी को आपको कुछ कार्यों में असफलता मिल सकती है। आपको चाहिए क्या आप इस सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होना निश्चित है। भाइयों के साथ संबंध में तनाव आ सकता है। आपका अपने संतान के साथ भी संबंध थोड़ा कम ठीक रहेगा। शत्रुओं का विनाश होना है। बस केवल आपके प्रयास की आवश्यकता है। पिताजी को कष्ट हो सकता है। अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 फरवरी उत्तम और परिणाम दायक है। 14 और 15 फरवरी को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है।  आपको चाहिए कि आप शनिदेव की शनिवार को आराधना करें। शनि मंदिर जाकर शनिदेव को तेल चढ़ाएं। वहां पर बैठे हुए गरीब लोगों को काले तिल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन वृहस्पतिवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका अपने भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेगा। भाग्य में थोड़ी गिरावट होगी। संतान के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। कचहरी के कार्य में सफलता मिल सकती है। दुर्घटनाओं से सावधान रहें। इस सप्ताह आपके लिए 13, 18 तथा 19 फरवरी उत्तम और लाभकारी हैं । आपको 16 और 17 तारीख को कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको चाहिए कि आप  विष्णु सहस्त्रनाम  जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपके अपने भाइयों के साथ संबंध थोड़ा खराब हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आएगी। क्रोध की मात्रा में वृद्धि होगी। भाग्य ठीक है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 तारीख उत्तम है। 14 और 15 को आपके सारे शासकीय कार्य संपन्न हो सकते हैं। 18 और 19 फरवरी को आप सावधान रहकर कार्य करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह सूर्य देव की आराधना करें। सूर्य देव के मंत्र आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपको कई सफलताएं मिल सकती हैं। यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। आपको 16 और 17 तारीख का उपयोग करना चाहिए। इस दिन आप सभी कार्यों में सफल रहेंगे। 13 तारीख को आप कुछ कार्यों में असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपका अपने भाइयों और बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेगा। कचहरी के कार्यों में आप सफल रहेंगे। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।