सोमवार 21 नवंबर से रविवार 27 नवंबर तक के सप्ताह के प्रमुख व्रत, त्योहार और दिवस

सोमवार 21 नवंबर- प्रदोष व्रत। विश्व टेलीविजन दिवस।

मंगलवार 22 नवंबर- मासिक शिवरात्रि, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनााई जाती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। कई लोग प्रत्येक शिवरात्रि पर व्रत भी करते हैं। कहते हैं, इस व्रत की महिमा से जीवन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ये व्रत महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं। इस व्रत को करने से हर मुश्किल कार्य आसान हो जाता है। शिव पुराण के अनुसार जो भी सच्चे मन से इस व्रत को करता है उसकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। जानिए शिवरात्रि के दिन किन उपायों को करने से धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर होती हैं।

बुधवार 23 नवंबर- मार्ग शीर्ष अमावस्या।

शुक्रवार 25 नवंबर- महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

शनिवार 26 नवंबर- कानून दिवस (भारत)।

रविवार 27 नवंबर- विनायकी गणेश चतुर्थी व्रत।

सोमवार 28 नवंबर- श्री राम विवाहोत्सव, पौराणिक धार्मिक ग्रथों में बताया गया है कि इसी दिन जनकनंदनी माता सीता और दशरथनंदन प्रभु श्रीराम का विवाह संपन्न हुआ था। इस प्रसंग का विवरण श्रीरामचरितमानस में भी तुलसीदास जी ने किया है। मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम और माता सीता के विवाह के कारण ही इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। भारतीय संस्कृति में प्रभु श्री राम और माता सीता को आदर्श दंपती माना जाता हैं।

मंगलवार 29 नवंबर- चंपापष्ठी, चंपा षष्ठी मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव के मार्कंडेय स्वरूप और भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। इस व्रत को रखने से जीवन में प्रसन्नता बनी रहती है। इतना ही नहीं इस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से भक्तों के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा इस दिन फ़िलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जायेगा।

बुधवार 30 नवंबर- मित्र सप्तमी।