एमपी: निर्वाचन कार्य में लगी फ्लाइंग स्कॉट को न वाहन मिला, न सुरक्षा

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि चुनाव कार्य में लगी फ्लाइंग स्कॉट को सुरक्षा व्यवस्था व वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ ही महिला कर्मचारियों की फ्लाइंग स्कॉट में ड्यूटी में लगाये जाने से उनकी सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

जिले के अन्य क्षेत्रों व विभागों से जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें महिला फ्लाईंग स्काट भी आई हुई हैं, जिनके रहने और खाने की व्यवस्था भी शासन द्वारा नहीं की गई है और न ही उनका ड्यूटी रोस्टर निर्धारित है। इस प्रकार की अव्यवस्था के चलते निर्वाचन कार्य कराने कर्मचारी मजबूर हो रहे हैं। संघ जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग करता है कि चुनाव कार्य में लगे हुए फ्लाईंग स्काट दल को उचित व्यवस्था तत्काल प्रदान की जाये, जिससे कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य करवाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अटल उपाध्याय, केजी पाठक, विनय नामदेव, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, योगेन्द्र मिश्रा, श्यामनारायण तिवारी, नितिन अग्रवाल, मनीष चौबे, गगन चौबे, परशुराम तिवारी, सतीश देशमुख, शैलेन्द्र दुबे, रमेश काम्बले, पंकज जायसवाल, योगेश कपूर, आनंद रैकवार, मनोज सेन, धीरेन्द्र सोनी, मो. तारिक, नितिन शर्मा, विष्णु पाण्डेय, महेश कोरी, विवेक तिवारी, संतोष तिवारी, नीमेष नेमा, सोनल दुबे, देवदत्त शुक्ला, मनीष लोहिया, प्रणव साहू, राकेश दुबे, सुदेश पांडे, मनीष शुक्ला, गणेश उपाध्याय, संतोष तिवारी आदि ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि फ्लाइंग स्कॉट को वाहन एवं सुरक्षा सुविधा शासन स्तर पर तत्काल उपलब्ध कराई जाये।