मध्यप्रदेश विद्युत महिला मण्डल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ: सेवा कार्य सर्वोच्च वरीयता

मध्यप्रदेश विद्युत महिला मण्डल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज रामपुर स्थि‍त बालक मंदिर स्कूल में आयोजित किया गया। महिला मण्डल की अध्यक्ष डॉ अंजना तिवारी ने सदस्यों को कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

डॉ तिवारी ने कहा कि महिला मण्डल का प्रमुख उद्देश्य सदैव सेवा कार्यों का रहा है। नए सत्र में महिला मण्डल सेवा कार्यों को सर्वोच्च वरीयता देगी। उन्होंने कहा कि महिला मण्डल के उत्कृष्ट कार्यों के कारण वर्तमान में बालक मंदिर स्कूल ने नगर में व‍िश‍िष्ट स्थान अर्जित किया है।  

महिला मण्डल की अध्यक्ष डा. अंजना तिवारी ने नव नियुक्त सचिव नीलिमा भिकोंडे, सह सचिव कविता निगम व ज्योति परवार और कोषाध्यक्ष नीता दीक्षि‍त को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विद्युत महिला मण्डल द्वारा संचालित बालक मंदिर स्कूल में स्कूल प्रबंधक के रूप में रश्म‍ि श्रीवास्तव, सचिव प्रतिभा पाणी, कोषाध्यक्ष सुजाता सिंह की नियुक्त‍ि की गई। पालना घर की संचालिका के पद पर प्रतिभा पटेल को नियुक्त किया गया।