अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मांग: बारिश के पहले हो सरकारी जर्जर आवासों की मरम्मत

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बरसात के पहले सरकारी आवासों की मरम्मत, कालोनी की नालियों की सफाई, पीने के पानी की टंकियों की धुलाई ना करवाये जाने की निंदा की है, कुछ आवासों के छप्पर अंधड़ में उड़ गए हैं, एक सप्ताह पश्चात भी विभागों द्वारा मरम्मत ना करवाये जाने की घोर निंदा की है। 

शंकर शाह नगर, मेडिकल कालोनी, पुलिस क्वार्टर, वन विभाग एसएफआरआई, शिक्षा, आईटीआई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बरगी हिल्स, स्वास्थ, महिला आईटीआई, विभाग के हजारों कर्मचारियों के मासिक वेतन से किराया तो काट लिया जाता है, लेकिन खपरैल वाले मकानों के छप्पर, ठाठ, खपड़े, घरिया नहीं बदले गए, जिससे बरसात में क्वाटरों में पानी टपकेगा, टपकते पानी में कर्मचारियों के परिवार को रहना पड़ेगा।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, प्रशांत सोंधिया, एसके बांदिल, देव दोनेरिया, प्रदीप पटेल, मुकेश मरकाम, धीरेन्द्र सिंह, प्रदीप पटेल, विश्वदीप पटेरिया, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, रविकांत दहायत, धीरेन्द्र सिंह, अजय दुबे, योगेंद्र मिश्रा, आशुतोष तिवारी, जवाहर केवट, गोविंद विल्थरे, विनय नामदेव, ब्रजेश मिश्रा, एसपी बाथरे ने सभी विभागों के अधिकारियों से बरसात के पहले सरकारी आवासों की मरम्मत करवाये जाने की मांग की है।