कार्यालयों के नहीं खुले ताले: मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है की 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता, वेतन बृद्धि का एरियर्स, सातवें वेतनमान के अनुसार आवास भत्ता, केसलेस इलाज की सुविधा, शहरी भत्ता, लिपिक की वेतन विसंगति सुधार कर पे ग्रेड 2800 करने, अधयापकों को नियुक्ति दिनांक से वरिठता दिए जाने के साथ 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आज जिले के अधिकारी कर्मचारी एक दिवसीय अवकास पर रहे।

कार्यालयों के चौकीदार, चपरासी, वाहन चालक हड़ताल पर थे। जिससे अनेक कार्यालयों के ताले भी नहीं खुले। अधिकारी कर्मचारी मांगो के समर्थन में सड़कों पर विरोध करते रहे।

अधिकारी संघ के तहसीलदार राजेश सिंह, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश अजाक्स, कोषालय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक कॉंग्रेस, तकनीकी संघ आईटीआई, अपाक्स, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन, स्वास्थ कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक कॉंग्रेस, मध्यप्रदेश लघुवेतन संघ, नगर निगम तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, पटवारी संघ, मध्यप्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक कॉंग्रेस संघ ने सामुहिक रूप से अवकाश लेकर विरोध दर्ज करवाया।

इस दौरान अरवेंद्र राजपूत, मुकेश चतुर्वेदी, योगेश चौधरी, संतोष मिश्रा, राम दुबे, नरेश शुक्ला, देव दोनेरिया, एस के वांदिल, विश्वदीप पटेरिया, रविकांत  दहायत, धीरेंद्र सिंह, संजय गुजराल, प्रदीप पटैल, प्रशांत सोधिया, जगेंद्र सिंह, मुक्ता खरे, यू एस करोसिया, योगेश उपाध्याय, योगेन्द्र मिश्रा, मुकेश सिंह, आर के परोहा, गोविंद विल्थरे, महेश जाटव, तपन मोदी, रघुवीर बरकड़े, रामप्रसाद खनाल, विनय नामदेव, प्रियांशु शुक्ला, संजय शिवहरे, जितेंद्र त्रिपाठी, योगेश ठाकरे, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, एस पी बाथरे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र अपर कलेक्टर राजेश वाथम को सौंपा गया।