निजीकरण के विरोध में डटे पांडिचेरी के विद्युत कर्मियों के समर्थन में MPEB अभियंता संघ पूरे प्रदेश में करेगा प्रदर्शन

देश के छोटे से केंद्र शासित राज्य पांडिचेरी में विद्युत कर्मी 5 दिन से निजीकरण के विरोध में डटे हुए हैं। पांडुचेरी के विद्युत कर्मियों का संघर्ष पूरे देश के निजीकरण की दिशा तय करेगी।  5 दिन से पुलिसिया कार्यवाही के बीच, वहाँ के विद्युत कर्मियों का बिना डरे विरोध को हमे हृदय की गहराइयों से नमन करना चाहिए।

मप्रविमं अभियंता संघ के महासचिव विकास शुक्ला ने कहा है कि जब अस्तित्व मिट रहा हो, आपका सब कुछ दांव पर लगा हो, तो हमको सर्वश्रेष्ठ करना पड़ता है एवं सर्वस्व न्योछावर भी करना पड़ता है। इस विकट घड़ी में पूरा देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक, एआइपीईएफ के बैनर तले पांडिचेरी के बिजली कर्मियों के समर्थन में खड़ा है।

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में भी अभियंता संघ पांडुचेरी की स्थिति में लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा मध्यप्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ ने मंगलवार 4 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजे पूरे प्रदेश स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

अभियंता संघ द्वारा पांडुचेरी बिजली कर्मियों के समर्थन में मध्यप्रदेश में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा अभियंता संघ कंपनी प्रबंधन द्वारा मध्य प्रदेश के विद्युत कर्मियों की सैलरी समय से देने में आनाकानी व पेंशनरों की पेंशन नहीं देने, सभी कंपनियों में विद्युत कर्मियों के ऊपर की लगातार की जा रही अन्यायपूर्ण कार्यवाही के विरोध में प्रदर्शन करेगा।

इसके अलावा अभियंता संघ मध्य प्रदेश की नई चिकित्सा पॉलिसी लागू हुए एक महीना से ऊपर बीत जाने के बाद भी उत्तरवर्ती विद्युत कंपनियों में लागू नहीं करने पर मध्य प्रदेश की नई चिकित्सा पॉलिसी मध्य प्रदेश उत्तरवर्ती विद्युत कंपनियों जल्द से जल्द लागू किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगा।