मध्यप्रदेश के शासकीय कार्यालयों के लिए शिवराज सरकार ने जारी किया नया आदेश

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने नया आदेश जारी कर कहा है कि प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक प्रभावशील रहेगी।

उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डीके नागेंद्र ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे।

उन्होंने कहा कि यह आदेश 31 अक्टूबर 2021 तक प्रभावशील है, जिसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।