WCRMS की महिला विंग ने किया प्रश्न मंच का आयोजन

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के कार्यालय में महिला विंग की सविता त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मज़दूर संघ के अध्यक्ष डॉ आरपी भटनागर एवं महामंत्री अशोक शर्मा के निर्देशन में प्रत्येक माह की 8 तारीख को महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से महिला मीटिंग का आयोजन करने का निर्देश हैं।

इसी कड़ी में सोमवार 8 फरवरी को प्रश्न मंच का आयोजन कर महिलाओं को जागरुक किया गया। जिसमें मंडल सचिव डीपी अग्रवाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम में महिलाओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर महिला विंग की दुर्गा तिवारी, बीना सिंह, कमला, अंजुलिका, संगीता सिंह, ख़ुशबू, नेहा, नीलिमा, नम्रता, अंजली, रीनी सोनी, सरला, अर्चना, स्वाति, पूजा, मीना आदि महिलाऐं उपस्थित रहीं।