WCRMS को मिली भटनागर एंड संस से मुक्ति, अशोक शर्मा की टीम को रेल प्रशासन ने दी लिखित मान्यता

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ में वंशवाद के खिलाफ चल रहे विद्रोह का आज पटाक्षेप हो गया। संघ के संयुक्त महासचिव व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि संघ से निष्कासित चल रहे भूतपूर्व अध्यक्ष आरपी भटनागर व उनके पुत्र रेलवे से सम्बंधित नहीं रखने वाले भूतपूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अमित भटनागर को आज पमरे प्रशासन ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए महामंत्री अशोक शर्मा की टीम को लिखित मान्यता का आदेश जारी कर दिया।

आदेश के अनुसार सीएम उपाध्याय को अध्यक्ष, अशोक शर्मा को महामंत्री, सतीश कुमार को संयुक्त महासचिव, अनुज तिवारी को कोषाध्यक्ष, एसएन शुक्ला-राजेश पांडे-जितेन्द्र बहादुर सिंह, सुश्री अमृत कौर श्रीमति अनिता गोचर को उपाध्यक्ष डीपी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अब्दुल खालिक को मुख्यालय सचिव व बीएल मिश्रा को संगठन सचिव बनाए जाने की लिखित सूची जारी कर दी है।

वहीं अशोक शर्मा ने कहा कि उन्होने व उनकी टीम के सहायोग से संघ को भटनागर परिवार की गुलामी से आजाद करा दिया है। जिससे अब धनात्मक उर्जा से ओतप्रोत स्वतंत्र व एक नए WCRMS का उदय हुआ है, जो अब निर्भीक होकर कोटा, भोपाल, जबलपुर व भोपाल-कोटा कारखानों के रेल मजदूरों की निष्ठा ईमानदारी व लगन से सेवा कर सकेगा तथा रेल व संगठन की प्रगति में योगदान देता रहेगा।

मान्यता संबंधी पत्र जारी होते ही पूरे पमरे के कर्मचारियों में खुशी को लहर छा गई। मुख्यालय जबलपुर, भोपाल, इटारसी, कटनी स्थित शेडों, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, बीना, विदिशा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, गुना समेत समस्त स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों, पदाधिकारियों, महिला युवा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मिष्ठान खिलाकर व जीत की खुशी में जिन्दाबाद के नारे लगाकर हर्ष जताया।

सूत्रों के अनुसार पमरे के बाद अब सेन्ट्रल रेलवे से भटनागर एंड संस के खिलाफ विद्रोह हो सकता हैं। गौरतलब है कि संघ की उच्चस्तरीय बैठक में भ्रष्टाचार संघ विरोधी गतिविधयों में लिप्त वंशवादी विचारधारा के तानाशाह भटनागर एंड सन्स को निष्कासित किया था।

इस अवसर पर संघ के अवधेश तिवारी, आरए सिंह, संतोष त्रिवेणी, रोशन सिंह, तरूण बत्रा, दीना यादव, मीना, संदीप श्रोती, दीपक केसरी, विजय दुबे, हर्ष वर्मा, मंदीप सिंह, अनिल चौबे, धर्मेन्द्र चौधरी, संजय चौधरी, देवी यादव, बॉवी धौलपुरे, अफजल हाश्मी, ललन रावत, धीरू मिश्रा, वृन्दवन यादव, त्रिभुवन सिंह, अजय तिवारी आदि ने इस ऐतिहासिक जीत पर रेल प्रशासन रेल कर्मियो व मीडिया साथियों का आभार जताया है।