JABALPUR NEWS: राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा में संस्कारधानी के फहीम अंसारी ने जीता कांस्य पदक

जम्मू में 24 से 27 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित 11वीं राष्ट्रीय सीनियर कुराश प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम भार सीनियर वर्ग में संस्कारधानी जबलपुर के फहीम अंसारी ने कांस्य पदक हासिल कर नगर का गौरव बढ़ाया है।

जबलपुर जिले के अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार, जिला सचिव शशांक सिंह ठाकुर, एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश के सचिव राहुल व्यास, जबलपुर जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे ने खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा में राजेश सेन, उदयभान सिंह राठौड़, सुजय केसरवानी, विश्वास सोनी, विकास सोनी, विवेक तिवारी, सुरेंद्र पटेल, श्रेयांश शुक्ला, हिमाशु दीक्षित, ललित ठाकुर, निशभ सिंह ठाकुर, फैसल राइन, ऋषभ भोजक, राहुल भोजक, सुमित ठाकुर, सिरिल श्रीवास, सात्विक कुर्मी, चिन्ना कोरी, विकास रैकवार ने सराहनीय योगदान दिया।