MP NEWS: पंचायत चुनाव में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को मिले सम्मानजनक मानदेय

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एंव नगरीय निकाय चुनाव 2022 के दौरान लोक सेवकों की डयूटी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 1, 2, 3 एवं 4 के रूप में लगाई गई है।

चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारियों को अपने पदस्थी स्थान से अन्य जनपद व विकास खण्डों आयोजित हो रहे हैं, प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु तथा चुनाव तिथि के एक दिन पूर्व कर्मचारियों अपने कतर्व्य स्थल से 60 से 70 किमी दूरी तय कर अन्य विकास खण्डों में स्वयं के साधन से आना एवं जाना पडेगा, लगभग 48 धण्टे अपने परिवार एवं मुख्यालय से दूर रहकर मतदान संपन्न कराने का दायित्व है। कर्मचारी उनके इस अथक परिश्रम के बदले वह एक सम्मानजनक मानदेय के हकदार हैं।

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, सुरेन्द्र जैन, बृजेश मिश्रा, दुर्गेश पाण्डे, गोविन्द विल्थरे, डी.डी.गुप्ता, रजनीश तिवारी, आशुतोष तिवारी, योगेन्द्र मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, नितिन अग्रवाल, गगन चौबे, विनय नामदेव, आन्नद रैकवार, विजय कोष्टी, अब्दुल्ला चिश्तिी, संतोष तिवारी, मनोज सेन, श्यामनायरण तिवारी, नितिन शर्मा, प्रियांशु शुक्ला, धीरेन्द्र सोनी, दीपक सोनी, मो. तारिक, सोनल दुबे, देवदत्त शुक्ला, राजकुमार सिंह, मुकेश रजक, राजभान हल्दकार आदि ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर से मांग की है कि त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में लगे कर्मचारियों को एवं अधिकारियों को मंहगाई के अनुरूप मानेदय का भुगतान किया जाये।