विश्व विरासत सप्ताह कार्यक्रम एवं धरोहर प्रर्दशनी का आयोजन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुनसर आजादी का अमृत महोत्सव एवं विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत पाटन जनपद समन्वय अधिकारी डॉ यतीश जैन के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री अनिल और विजय चौबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। डॉ यतीश जैन ने विरासत संरक्षण कैसे करें विषय पर बच्चों मार्गदर्शन किया।

विश्व विरासत सप्ताह कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। श्रीमती अन्विता सिंह ने विश्व धरोहर सप्ताह के महत्व को बताते हुए कहा कि इन सांस्कृतिक धरोहरों से हमें अपने इतिहास की जानकारी तो मिलती ही है साथ ही परम्परागत मूल्यों का भी ज्ञान होता है।

इसी उपलक्ष्य पर विद्यालय के शिक्षक श्याम नारायण तिवारी द्वारा धरोहर प्रर्दशनी का आयोजन किया। जिसमें प्राचीन सिक्कें- मुगल काल, मराठा काल, ब्रिटिश इंडिया, भारतीय एवं विदेशी नोट- डॉलर, यूरो, श्रीलंका, हांगकांग, सिंगापुर, नेपाल आदि देशों के नोट एवं राजाओं के पत्रों एवं भारत सरकार द्वारा स्वत्रंत्रता सग्राम सेनानियों पर जारी सिक्कों का प्रदर्शन किया। जिसका सभी शिक्षक और छात्रों द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमति अन्विता सिंह, संजीव सेन, नारायण सिंह ठाकुर उपस्थित थे।