विद्युत तकनीकी कर्मियों के पास सुरक्षा उपकरण का अभाव होने के बावजूद लगाई 3 दिनों की ड्यूटी

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा जमीनी अधिकारियों को पत्र लिख कर अवगत कराया गया था कि तकनीकी कर्मचारियों के पास सुरक्षा उपकरण जैसे बल्ब, होल्डर, टेस्टर, टॉर्च, प्लास्क, हैंड ग्लुप्स आदि का अभाव है।

इसके बावजूद अधिकारियों ने दशहरा पर्व पर सभी संभाग के तकनीकी एवं संविदा ठेका कर्मचारियों तथा श्रमिकों की शाम 4 बजे से रात 12 तक की ड्यूटी 3 दिनो के लिए ट्रांसफार्मर के नीचे लगे डिस्ट्रिब्यूशन बॉक्स में लगा दी गई है।

अधिकारियों की तानाशाही और लापरवाही के चलते बिना सुरक्षा उपकरण के करंट का कार्य करने के लिए मजबूर तकनीकी कर्मचारियों ने अपने खर्च पर अति आवश्यक सुरक्षा उपकरण स्वयं खरीद लिए, ताकि करेंट लगने से होने वाली घटना से बचा जा सके।

संघ के हरेंद्र श्रीवास्तव, जेके कोष्टा, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, मोहन दुबे, शशि उपाध्याय, राकेश नामदेव, पीके मिश्रा, अमीन अंसारी, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, इंद्रपाल, मदन पटेल, अरुण मालवीय, महेंद्र पटेल, संजय वर्मा, राजेश यादव, हिरेंद्र रोहिताश, गोपाल यादव आदि ने पूर्व क्षेत्र कम्पनी प्रबंधन से जल्द से जल्द सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।