लोक सेवकों की होली हुई बेरंग, सरकारी आदेश को बीईओ दिखा रहे ठेंगा

एमपी के जबलपुर में पाटन ब्लॉक के शिक्षकों का होली का त्यौहार वेतन के बिना बेरंग रहने वाला है, क्योंकि पाटन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा आये दिन शिक्षकों को परेशान किया जाता है और उनकी हठधर्मिता के चलते उनके द्वारा कलेक्टर के आदेश के बावजूद त्यौहार के समय जब अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में होना चाहिए, तब 12 बजे तक कार्यालय में ताला लगा रहता है। स्वयं विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों के व्यक्तिगत बिल पास कराने जिला ट्रेजरी में आये दिन घूमते पाये जाते हैं।

मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा के प्रदेश संरक्षक योगेन्द्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष मनोज सेन ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि फरवरी माह का वेतन नहीं मिल पाने से शिक्षकों में घोर निराशा है। आर्थिक परेशानी झेल रहे शिक्षकों की होली बीईओ पाटन के कारण बेरंग हो गई है, जिसमें मात्र पाटन विकासखंड में शिक्षकों को वेतन से वंचित रखा गया है।

संघ के योगेन्द्र दुबे, मनोज सेन, हर्ष मनोज दुबे, अवधेश यादव, अरविन्द तिवारी, कृष्णकान्त यादव, श्यामसुन्दर तिवारी, हरि सिंह राजपूत, सुरेन्द्र झारिया, सुनील राय, विष्णु पाण्डेय, मनीष शुक्ला, महेश कोरी, देवदत्त शुक्ला, सोनम दुबे, प्रियांशु शुक्ला, अनिल वालोटिया, विनोद पटेल, अशोक अहिरवार, केके प्रजापति आदि ने जबलपुर कलेक्टर से मांग की है कि आपके आदेश के बावजूद शिक्षकों को वेतन से वंचित रखने वाले अधिकारी बीईओ पाटन पर सख्त कार्यवाही की जाये।