उप स्वास्थ्य केन्द्र संरोद में पुरुष सहभागिता सम्मेलन आयोजित

पीएचसी बोरिया के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र संरोद में बीएमओ डॉ आदर्श विश्नोई के मार्गदर्शन में पुरुष सहभागिता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरोद के सरपंच सचिन जायसवाल जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सैक्टर बोरिया के सुपरवाइजर आलोक अग्निहोत्री द्वारा किया गया।

सम्मेलन मे नव विवाहित दम्पति को बुलाया गया व परिवार नियोजन से होने वाले फायदे कि जानकारी दी। योग्य दम्पति को परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थायी साधनों कि जानकारी दी। पुरुष नसबंदी से होने वाले लाभ कि जानकारी दी गई।

इस सम्मेलन में ग्राम पंचायत संरोद के पंच नोखेलाल ठाकुर, रामचरण तिवारी, छोटे लाल वर्मा, बाबूलाल कुशवाहा, लखन यादव, घनश्याम चौधरी, दयाराम कुशवाहा, एएनएम संगीता जयसवाल, आशा कार्यकर्ता श्रीमती तुलसा ठाकुर, राजकुमारी दाहिया, दीपा प्रजापति, गुलाब बाई सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।