शिवराज सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे कोषालय के कर्मचारी

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के आदेशों की अवहेलना कर कोषालय के कर्मचारी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे एवं जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि जिला कोषालय में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के देयकों में संबंधित कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक आपत्तियां लगाकर अधिकारी को बदनाम किया जा रहा है, वे आपत्ति का खेल खेलकर उगाही कर रहे है।

उन्होंने बताया कि जल संसाधन, हिरन जल संसाधन, लोकनिर्माण, विभाग, स्वास्थ, शिक्षा और राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भारी परेशान किया जा रहा है, रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्रकरण स्वीकृत होने के पश्चात सेवा पुस्तिका पेंशन कार्यालय में ही जमा हो जाती है,जिला कोषालय के कर्मचारी इसी सेवा पुस्तिका की छाया प्रति मांग रहे है। आपत्ति लगा कर सभी देयक विभागों में वापिस किए जा रहे है, मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग के आदेश के अनुसार कर्मचारियों के देयकों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के यूएस करोसिया, देव दोनेरिया, प्रशांत सोधिया, संजय गुजराल, रविकांत  दहायत, योगेश चौधरी, अजय दुबे, एसके वांदिल, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप पटैल, मुकेश मरकाम, मुकेश चतुर्वेदी, आशुतोष तिवारी ने कोषालय अधिकारी द्वारा मनचाही आपत्ति लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की माँग करते हुए शासन के आदेशों का पालन कर कर्मचारियों के देयकों को पारित कर भुगतान करने की माँग की है।