Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आज से सभी के लिए शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट पर गूगल का इस साल लॉन्च हुआ फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 11 बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Google का यह फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस डील में बैंक ऑफर से लेकर एक्सचेंज बोनस शामिल है, जिससे कीमत ₹21,000 से भी ज्यादा कम हो सकती है। यहां हम आपको Google Pixel 11 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Google Pixel 11 प्राइस और ऑफर
Google Pixel 11 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Flipkart पर ₹89,999 की कीमत पर लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के तहत Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर ₹17,800 तक की छूट मिल सकती है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹72,199 रह जाएगी। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹74,350 तक का एक्सचेंज लाभ और ₹4,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज पर मिलने वाली वास्तविक छूट पुराने फोन के मॉडल, उसकी कंडीशन और लागू नियमों पर निर्भर करेगी। सभी पात्र ऑफर्स का लाभ मिलने पर फोन की कीमत में अच्छी-खासी बचत हो सकती है। ध्यान दें कि बताई गई कीमतों और छूट को खरीदारी से पहले Flipkart पर जरूर जांच लें, क्योंकि ऑफर्स और उनकी शर्तें बदल सकती हैं।
Google Pixel 11 फीचर और खासियत की बात करें तो –
Google Pixel 11 में 6.3 इंच की Actua डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2424 पिक्सल और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में Titan M3 सिक्योरिटी चिप के साथ नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। Pixel 11 में 4,985mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो-
कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 11 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस अल्ट्रावाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।








