Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyDSLR की छुट्टी? सामने आया Apple का बड़ा प्लान

DSLR की छुट्टी? सामने आया Apple का बड़ा प्लान

Apple के iPhone कैमरा को लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कंपनी 200MP कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि यह फीचर कब तक iPhone में देखने को मिलेगा, लेकिन इतना तय है कि Apple अब हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा की दिशा में कदम बढ़ा सकता है।

Large 200-megapixel camera sensor

जानकारी के मुताबिक टिप्स्टर Digital Chat Station ने खुलासा किया है कि Apple फिलहाल 200-मेगापिक्सल का बड़ा कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है। यह सेंसर करीब 1/1.12-इंच साइज का हो सकता है, जिसे कथित तौर पर Oppo के आने वाले Find X9 Ultra में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि यह टेस्टिंग अभी शुरुआती चरण में है।

200MP sensor main camera

लीक में यह भी बताया गया है कि Apple इस 200MP सेंसर को सिर्फ मेन कैमरा के लिए टेस्ट कर रहा है, यानी कंपनी फिलहाल इसे सभी कैमरों में लागू करने की योजना नहीं बना रही है। iPhone 18 सीरीज को लेकर सामने आई अन्य जानकारियों को देखें, तो इस बात की संभावना कम है कि यह सेंसर जल्द ही अपकमिंग लाइनअप में दिखाई दे।

Computational photography instead of megapixels

अब तक Apple का फोकस ज्यादा मेगापिक्सल के बजाय कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी और AI पर रहा है। ऐसे में अगर कंपनी 200MP सेंसर अपनाती है, तो यह उसकी कैमरा स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

वहीं दूसरी तरफ Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स पहले से ही हाई-मेगापिक्सल कैमरा पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo अपने अपकमिंग Find X9 Ultra में दो 200MP कैमरे दे सकता है, जिसमें एक मेन सेंसर और दूसरा पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है।

Related Articles

Latest News