Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyअप्रैल में मचेगा बवाल – Oppo की नई वॉच तैयार!जाने इसके फीचर

अप्रैल में मचेगा बवाल – Oppo की नई वॉच तैयार!जाने इसके फीचर

Oppo अपनी नई स्मार्टवॉच Oppo Watch X3 Mini को जल्द लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की हालिया लॉन्च Oppo Watch X3 का छोटा वर्जन होगा, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है जिन्हें कॉम्पैक्ट डायल पसंद है।


छोटे साइज में मिलेगा स्मार्ट एक्सपीरियंस

Oppo Watch X3 Mini को छोटे डिस्प्ले और हल्के डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। जहां Oppo Watch X3 में 1.5-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, वहीं Mini वर्जन में इससे छोटा स्क्रीन साइज देखने को मिल सकता है। यह वॉच उन यूजर्स को टारगेट करेगी जो ज्यादा बड़ी स्मार्टवॉच पहनना पसंद नहीं करते और स्टाइल के साथ कंफर्ट भी चाहते हैं।


ग्लोबल मार्केट में बदल सकता है नाम

लीक्स के अनुसार, इस स्मार्टवॉच को ग्लोबल मार्केट में OnePlus Watch 4 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि यह डिवाइस जल्द ही कंपनी के अपकमिंग प्रोडक्ट लाइनअप में शामिल होगी।


फीचर्स में हो सकता है थोड़ा समझौता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Watch X3 Mini में छोटे साइज के कारण बैटरी क्षमता कम हो सकती है। इसके अलावा कुछ हेल्थ फीचर्स में भी कटौती देखने को मिल सकती है। साथ ही, इसकी बिल्ड क्वालिटी में भी थोड़ा बदलाव किया जा सकता है, ताकि इसे किफायती बनाया जा सके।


कब होगी लॉन्च?

माना जा रहा है कि Oppo Watch X3 Mini को अप्रैल में सबसे पहले China में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल ग्लोबल लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


कॉम्पैक्ट स्मार्टवॉच का नया ऑप्शन

अगर आप छोटी और स्टाइलिश स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, तो Oppo Watch X3 Mini आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकती है। हालांकि, इसके फीचर्स और कीमत का असली अंदाजा लॉन्च के बाद ही लगेगा।

Related Articles

Latest News