Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyGalaxy S25 FE की कीमत में बड़ी गिरावट, ₹11 हजार तक सस्ता—अभी...

Galaxy S25 FE की कीमत में बड़ी गिरावट, ₹11 हजार तक सस्ता—अभी खरीदें वरना पछताएंगे

Samsung ने बीते साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का फैन एडिशन लॉन्च किया था। अगर आप अब इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर इस वक्त Galaxy S25 FE पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। आइए Samsung Galaxy S25 FE पर मिलने वाली डील से लेकर छूट आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE Deal: Big Discounts & Best Price Revealed

Samsung Galaxy S25 FE के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 50,200 है, जबकि बीते साल सितंबर में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Scapia Federal Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट  (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 48,700 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन 11,299 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Galaxy S25 FE Specifications: Stunning Display, Powerful Chipset & Big Battery

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले विजन बूस्टर और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर लैस किया गया है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है। यह 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

यह फोन जनरेटिव एडिट जैसे AI-सपोर्टेड एडिटिंग टूल का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है। गैलेक्सी एस25 का फैन एडिशन गूगल के सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और अन्य AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है।

 

Related Articles

Latest News