Galaxy S25 Ultra : Samsung Galaxy S25 Ultra को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। Amazon Great Summer Sale में इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है।
भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन आमतौर पर 1,29,999 रुपये के साथ लिस्ट होता है जिसमें इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। लेकिन Amazon की ग्रेट समर सेल में फोन को 23% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन की प्रभावी कीमत इसके बाद 99,999 रुपये रह जाती है। लेकिन यहीं पर ऑफर समाप्त नहीं होगा।
Galaxy S25 Ultra : Specifications
Amazon सेल में कंपनी ने इसके साथ डिस्काउंट कूपन भी दिया है जो 2000 रुपये का है। इसे लगाने के बाद फोन की कीमत 97,999 रुपये रह जाती है। इतना ही नहीं, अगर आप बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो फोन को और अधिक सस्ते में घर ले जा सकते हैं। EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त छूट दी गई है जिसमें चुनिंदा बैंको के कार्ड से खरीदारी पर 3000 रुपये तक फायदा लिया जा सकता है। यानी कुल मिलाकर फोन को 94,999 रुपये में पाया जा सकता है।
Galaxy S25 Ultra : display
इसमें 6.9 इंच डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

Galaxy S25 Ultra : camera
कैमरे कि बात करें तो इसमें रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

dimension
डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy S25 Ultra की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।











