Huawei की धमाकेदार एंट्री , इसे Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition नाम से चीन में पेश किया गया है। जो बेस वैरियंट Huawei Mate 80 Pro Max से अलग डिजाइन और खास एक्टिव कूलिंग सेटअप के साथ आया है। यह फोन गेमिंग लवर्स और हाई-परफॉरमेंस पसंद करने वाले ग्राहकों को लुभा सकता है। आइए, डिटेल्स को विस्तार से जानतें हैं।
The biggest feature of Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition
Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका इनबिल्ट कूलिंग फैन है, जो लंबे गेमिंग सेशंस और लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। कंपनी ने इसमें बायोमिमेटिक विंग-शेप्ड टर्बोफैन दिया है, जिससे थर्मल परफॉरमेंस बेहतर हो सकती है। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि बेस मॉडल में क्वाड कैमरा है।
The Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition features and display
Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition में 6.9-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर फुल-HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 8,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
इसमें 1,440Hz PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। जिससे स्मूद और आंखों के लिए बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकता है। इस डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए सेकेंड जनरेशन Kunlun ग्लास लगा है।
The Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition performance
परफॉरमेंस के लिए Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition स्मार्टफोन में Kirin 9030 Pro चिपसेट है, जिसके साथ 16GB RAM और 512GB या 1TB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसमें Huawei की HyperSpace Memory टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे वर्चुअल RAM को 20GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार यह फोन 90fps गेमिंग और रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करेगा।
In terms of camera, the Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition features a 50MP RYYB pr
वेरिएबल अपर्चर f/1.4–f/4.0, OIS), 40MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का मैक्रो टेलीफोटो लेंस (OIS के साथ) आता है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3D डेप्थ सेंसर दिया गया है।
In terms of battery, the Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition phone has a large 6,000mAh battery
बैटरी के मामले में Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स के रूप में IP68+IP69 रेटिंग दी गई है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition में Wi-Fi, Bluetooth 6, GPS, NavIC, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3D फेस रिकग्निशन का सपोर्ट दिया गया है।
Talking about the price, Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition
कीमत की बात करें तो Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition के 16GB + 512GB वैरियंट की कीमत CNY 8,499 यानी करीब 1,15,300 रुपये रखी गई है, जबकि 16GB + 1TB मॉडल CNY 9,499 यानी तकरीबन 1,28,100 रुपये में मिलेगा। यह फोन Polar Night Black और Polar Day Gold कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।











