Thursday, February 12, 2026
HomeTechnologyइंडिया AI समिट 2026 होगा दुनिया का सबसे बड़ा सम्मेलन

इंडिया AI समिट 2026 होगा दुनिया का सबसे बड़ा सम्मेलन

नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 आयोजित होगा। इस मौके पर सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये दुनिया का सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन होगा, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत का AI इकोसिस्टम तेजी से मजबूत हो रहा है।

इस समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 15 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 100 से अधिक सीईओ और 500 से अधिक सत्र होंगे। यह सम्मेलन AI और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देगा।

Related Articles

Latest News