iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च ये फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, दमदार 7200mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा के साथ मचा रहा धमाल , साथ ही इस फोन का दाम भी काफी बजट में है जो इसमें चार चांद लगा रहा है । आइए जानें इस फोन की बिक्री किस दिन से शुरू होगी और इस फोन के साथ कौन सा बैंक कार्ड ऑफर आपको मिलेगा?
ग्राहकों के लिए iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया गया है, ये फोन तीन स्टोरेज और दो कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है. इसकी खासियत ये है कि आईकू फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 7200mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ लाया गया है.
डुअल सिम वाले इस फोन को दो साल तक OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. कंपनी दावा कर रही है कि इस फोन को डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 और IP69+ रेटिंग मिली हुई है. आइए जानतें है कि इस हैंडसेट के लिए आपको कुल कितने पैसे खर्च करने होंगे?
iQOO Z11x 5G भारत में इसकी कीमत
इस आईकू स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए है. फोन खरीदते वक्त एक्सिस बैंक और SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट पर 2,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी बेनिफिट मिलेगा.
उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 16 मार्च दोपहर 12 बजे से अमेजन पर शुरू हो जाएगी. इस फोन को प्रिज़्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर में खरीद पाएंगे. मुकाबले की बात करें तो आईकू ब्रैंड के इस लेटेस्ट फोन की टक्कर realme P4 5G, REDMI 15 5G, Infinix GT 30 5G+ और MOTOROLA G96 5G जैसे मॉडल्स से होगी.
iQOO Z11x 5G स्पेसिफिकेशन और फीचर
- Screen: फोन में 6.76 इंच LCD स्क्रीन है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है.
- chipset: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में 4nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है.
- camera setup: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है.
- Battery: 7200mAh की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
- connectivity: फोन में 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, 4G LTE,USB टाइप-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास और QZSS सपोर्ट मिलता है, सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है.











