भारतीय स्मार्टफोन निर्माता Lava ने घरेलू बाजार में नया स्मार्टफोन Lava Blaze Dragon 5G लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze Dragon 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 1 अगस्त से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के माध्यम से की जाएगी, जहाँ बैंक ऑफर्स में 1 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है।
Lava Blaze Dragon 5G Features
Lava Blaze Dragon 5G को कंपनी ने गोल्डन मिस्ट और मिडनाइट मिस्ट कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें 6.74 इंच का HD+ 2.5D डिस्प्ले दिया गया है, डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720×1,612 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, 450 निट्स ब्राइटनेस लेवल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। साथ ही इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने दो साल के लिए OS अपग्रेड और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
Lava Blaze Dragon 5G Camera
Lava Blaze Dragon 5G के बैक पैनल में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Lava Blaze Dragon 5G Battery
Lava Blaze Dragon 5G में 18W वायर्ड चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।











