HomeTechnologyOnePlus 16 के फीचर्स ने बढ़ाई हलचल, 200MP कैमरा और हाई रिफ्रेश...

OnePlus 16 के फीचर्स ने बढ़ाई हलचल, 200MP कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट चर्चा में

OnePlus 16 : स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि OnePlus अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस प्रीमियम डिवाइस से जुड़ी कई जानकारियां पहले भी ऑनलाइन सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब एक नए लीक ने फोन के डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कंपनी OnePlus 16 में बेहद हाई 240Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है, जो गेमिंग और स्मूद एक्सपीरियंस के मामले में बड़ा बदलाव साबित होता।

हालांकि, ताजा लीक के अनुसार कंपनी अब 185Hz रिफ्रेश रेट वाले एडवांस पैनल पर काम कर रही है, जो बैटरी एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस के बीच बेहतर संतुलन बना सकता है। इतना ही नहीं, फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की भी चर्चा है, जिससे यूजर्स को शानदार ज़ूम क्वालिटी और प्रो-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव मिल सकता है।

OnePlus 16
OnePlus 16

माना जा रहा है कि OnePlus 16 में लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन लगातार सामने आ रहे लीक ने टेक प्रेमियों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

डिस्प्ले डिटेल्स आया सामने 
डिवाइस में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला हाई-एंड डिस्प्ले मिल सकता है, जो यूजर्स को बेहद स्मूद विजुअल और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देने में सक्षम होगा। इसके अलावा फोन के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 16 में चारों ओर अल्ट्रा-नैरो बेजल्स दिए जा सकते हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहतर होगा और फोन का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आएगा। माना जा रहा है कि कंपनी इस बार डिजाइन और डिस्प्ले क्वालिटी पर खास फोकस कर रही है, ताकि फ्लैगशिप सेगमेंट में डिवाइस को अलग पहचान मिल सके।
 कैमरा और AI डिटेल्स (लीक)

लीक के अनुसार OnePlus 16 में 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 200MP Samsung HP5 सेंसर इस्तेमाल होने की उम्मीद है। इसके साथ फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार कैमरा और AI फीचर्स पर खास फोकस कर सकती है।

OnePlus 16
OnePlus 16

फोन में एक डेडिकेटेड AI बटन भी दिया जा सकता है, जो AI आधारित फीचर्स और स्मार्ट कंट्रोल्स के लिए उपयोग हो सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी AI एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा शानदार बना सकती है।

OnePlus 16 : प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी डिटेल्स (पूर्व लीक)

रिर्पोट के अनुसार OnePlus 16 में BOE द्वारा सप्लाई किया गया 6.78 इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले BT.2020 कलर गमट और कस्टम टच कंट्रोल IC सपोर्ट के साथ आ सकता है।

फोन में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Prरकo प्रोसेसर मिलने की बात सामने आ चुकी है। इसके साथ LPDDR6 RAM सपोर्ट मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो OnePlus 16 डिवाइस में करीब 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

हालांकि चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

OnePlus 16
OnePlus 16

अन्य फीचर्स के रूप में OnePlus 16 में X-एक्सिस बायोनिक वाइब्रेशन मोटर, सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68/IP69 वॉटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

यदि यह सभी लीक फीचर्स सही साबित होते हैं तो OnePlus 16 का मुकाबला आने वाले Samsung Galaxy, Xiaomi और iQOO फ्लैगशिप स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर आप इस फोन को लेने के लिए कुछ महीने इंतजार कर सकते हैं तो यह बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

 

Related Articles

Latest News