Monday, June 15, 2026
HomeTechnology120W फास्ट चार्जिंग, 7,000mAh बैटरी और 16 GB रैम वाला realme GT...

120W फास्ट चार्जिंग, 7,000mAh बैटरी और 16 GB रैम वाला realme GT 7 Dream Edition स्मार्टफोन

realme GT 7 Dream Edition: रियलमी ने अपना नया स्मार्टफोन realme GT 7 Dream Edition लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने शानदार फीचर्स दिए हैं, जिसमें MediaTek Dimensity, 120W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी, Android 15 पर बेस्ड realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

रियलमी जीटी 7 ड्रीम एडिशन की कीमत

कंपनी ने realme GT 7 Dream Edition के 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये रखी है। GT 7 Dream Edition को Aston Martin Racing Green कलर में लॉन्च किया गया है। 

Realme GT 7 Dream Edition में 120Hz के रिफ्रेश रेट और 360Hz के टच सैंपलिंग रेट वाला 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।

रियलमी जीटी 7 ड्रीम एडिशन का कैमरा

Realme GT 7 Dream Edition के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 1.56 इंच प्राइमरी कैमरा, इसके साथ 50 मेगापिक्सल का S5KJN5 टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल OV08D10 अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Related Articles

Latest News