Oppo के ट्रिपल कैमरा स्मार्टफोन Oppo Reno 12 पर स्पेशल ऑफर के तहत 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। ई-कामर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन को 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है और इस पर स्पेशल ऑफर के तहत 23 हजार रुपये की छूट दिए जाने की बात कही गई है, साथ ही बैंक ऑफर्स अलग से मिलेंगे।
Oppo Reno 12 के फीचर्स
Oppo Reno 12 5G में 20Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass Victus 7i का प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो इसे मजबूत और स्क्रैच-रेज़िस्टेंस देता है।
Oppo Reno 12 5G में MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट दिया गया। साथ ही इसमें 80W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Oppo Reno 12 के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रन्ट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। कैमरे में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे AI Best Face, AI Writer, AI Recording Summary, AI Eraser 2.0, AI Studio है।











