Thursday, April 23, 2026
HomeTechnologyvivo X300 Ultra: पावरफुल कैमरा फोन, मई में धमाकेदार launch

vivo X300 Ultra: पावरफुल कैमरा फोन, मई में धमाकेदार launch

vivo X300 Ultra: वीवो फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि वह भारत में अपना सबसे पावरफुल कैमरा फोन vivo X300 Ultra लॉन्च करने जा रही है। ब्रांड की वेबसाइट पर इसका मोबाइल पेज लाइव कर दिया गया है, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी फोन को टीज किया गया है।

यह स्मार्टफोन खासतौर पर कैमरा लवर्स के लिए लाया जा रहा है और इसमें 200MP का दमदार कैमरा देखने को मिलेगा।

लॉन्च डेट को लेकर बड़ा अपडेट

हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले सप्ताह आधिकारिक लॉन्च डेट सामने आ सकती है। लीक्स की मानें तो vivo X300 Ultra 5G भारत में 7 मई को लॉन्च हो सकता है, जबकि इसकी पहली सेल 14 मई से शुरू होने की संभावना है।

vivo X300 Ultra
vivo X300 Ultra
कैमरा क्वालिटी में DSLR जैसी फील

vivo X300 Ultra को कंपनी अपने सबसे ताकतवर कैमरा फोन के रूप में पेश कर रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसके साथ ZEISS Telephoto Extender Gen 2 Ultra और vivo Imaging Grip Kit भी लॉन्च की जाएगी।

ये एक्सटर्नल कैमरा एक्सेसरीज़ फोन के साथ जुड़कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को और भी शानदार बना देंगी। कहा जा सकता है कि यह फोन DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी देने की क्षमता रखता है।

vivo X300 Ultra: 200MP कैमरा बनेगा सबसे बड़ी ताकत

चीन में लॉन्च हो चुके मॉडल के अनुसार, vivo X300 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें LED फ्लैश के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/1.68 है।

इसके साथ 50MP का वाइड-एंगल लेंस और 50MP का पेरिस्कोप लेंस भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

vivo X300 Ultra
vivo X300 Ultra
प्रोसेसर भी होगा फ्लैगशिप लेवल

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm फेब्रिकेशन पर बना है।

यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU दिया गया है, जिससे गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क काफी स्मूद होंगे।

शानदार डिस्प्ले का मिलेगा अनुभव

vivo X300 Ultra में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल है। यह 8T LTPO तकनीक वाली फ्लैट स्क्रीन है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 452 PPI सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

vivo X300 Ultra
vivo X300 Ultra
vivo X300 Ultra: बैटरी में भी मिलेगा लंबा दम

फोन में 7100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक शानदार बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी का कहना है कि यह 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगी। चार्जिंग के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, वहीं 40W वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

लेटेस्ट Android 16 का सपोर्ट

vivo X300 Ultra Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। इससे यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और बेहतर स्मूदनेस मिलने की उम्मीद है।

भारत में इन्हीं फीचर्स के साथ आ सकता है फोन

उम्मीद की जा रही है कि भारतीय बाजार में भी vivo X300 Ultra इन्हीं दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च होगा।अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी, फ्लैगशिप प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी मिले, तो vivo X300 Ultra आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

Related Articles

Latest News