स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने DSLR क्वालिटी वाले कैमरे से लैस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo V40e 5G की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। फ्लिपकार्ट की Big Bachat Days Sale में ये स्मार्टफोन 9 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है, साथ अन्य कई ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे इस स्मार्टफोन की कीमत और कम हो जाएगी।
Vivo ने Vivo V40e 5G के दो वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। Vivo V40e 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 33,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस पर कंपनी ग्राहकों को 26% का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
वहीं Vivo V40e 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 35,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है और इस पर 25% का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसे सिर्फ 26,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Vivo V40e के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V40e में 120Hz का रिफ्रेश रेट वाला 6.77 इंच का 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है। Vivo V40e में Mediatek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo V40e में 80W फ्लैश फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5500mAh की बैटरी दी गई है। Vivo V40e को रॉयल ब्रान्ज़ और मिनट ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है।
Vivo V40e के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मैन कैमरा और साथ में 8MP का सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट पैनल में 50MP का कैमरा दिया गया है।











