Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेश68वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में पनागर के 6 खिलाड़ियों का...

68वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में पनागर के 6 खिलाड़ियों का चयन

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित शासकीय विद्यालय में संभाग स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पनागर स्थित एक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु एवं वजन वर्ग में जबलपुर एवं नरसिंहपुर के खिलाड़ियों को मात देते हुए 6 स्वर्ण पदक अर्जित कर आगामी माह में इंदौर जिले में आयोजित होने जा रही 68वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया।

विद्यालय के सभी खिलाड़ियो ने प्रतियोगिता में खेल शिक्षक शशांक सिंह ठाकुर मार्गदर्शन में जबलपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया। यह सभी खिलाड़ी मार्शल आर्ट प्रशिक्षक शशांक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 

चयनित खिलाड़ियों के नाम

दिव्या पटेल, भारती कुशवाहा, राशि पटेल, रियांश सेन, कबीर बर्मन, आलिया खान।

Related Articles

Latest News