Homeमध्य प्रदेशघरों से महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, ये...

घरों से महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, ये कपड़े पहनकर घूमता और सोता था

भोपाल। एमपी के भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो घरों से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता, फिर खुद पहनकर घूमता था।

बीती देर रात वह अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक डेरी संचालक के घर घुसा और बालकनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा लिए।

डेरी संचालक ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12.30 बजे बालकनी में परछाई दिखी। गेट खोलकर ललकारने पर आरोपी अंडरगारमेंट्स लेकर भाग गया,लेकिन भागते समय उसका श्रमिक कार्ड घर में गिर गया, जिस पर नाम दीपेश लिखा था।

इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आज दोपहर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी सो रहा था और चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स उसने पहन रखे थे।

पीडि़त ने बताया कि आरोपी ने इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी चोरी की थी। भागते समय वहां से चुराए गए अंडरगारमेंट्स उनके घर में छूट गए, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से चोरी के अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Latest News