सागर। एमपी के सागर स्थित कोतवाली क्षेत्र में आपसी रंजिश पर दोस्त ने नाबालिग अंकुश अहिरवार के सीने पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। अंकुश को खून से लथपथ हालत में देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई।
हमले की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूबेदार वार्ड निवासी अंकुश अहिरवार उम्र 17 वर्ष दीनदयाल तिराहा के पास अपने अपने एक परिचित नाबालिग के साथ बैठा था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे को गाली देने लगे। इस बीच अंकुश पर दोस्त ने चाकू निकालकर सीने में हमला कर दिया। हमले में अंकुश के शरीर पर गंभीर चोटें आई।
खून से लथपथ अंकुश ने अपनी मां रेखा को फोन कर बताया कि मेरा झगड़ा हो गया है। वहीं अंकुश को उसके साथी मोटर साइकल से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर अंकुश की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हमले की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताद के बाद आरोपी को सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।











