Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशकरमचंद चौक मार्केट के प्रथम तल में कपड़ों की दुकान में लगी...

करमचंद चौक मार्केट के प्रथम तल में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग

जबलपुर। शहर के हृदय स्थल करमचंद चौक क्षेत्र में 30 मार्च सोमवार की देर रात हड़कम्प मच गया, जब यहां मार्केट के प्रथम तल स्थित कपड़े की गोदाम में भीषण आग लग गई। प्रथम तल से उठ रही आग की लपटें देख राह चलते लोग रुक गए, यहां तक कि खबर मिलते ही पूर्व विधायक विनय सक्सेना भी अपने साथियों के साथ पहुंच गए। आग लगने की खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। जिन्होने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

बताया गया है कि करमचंद चौक के समीप स्थित मार्केट के प्रथम तल स्थित कपड़े की गोदाम में देर रात एक बजे के लगभग अचानक आग लग गई। अंदर ही अंदर धधक रही आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया, जिसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी।

मार्केट से उठ रही आग देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडिय़ां पहुंच गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर के रास्ते बंद कर दिए। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरु किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दमकल कर्मियों का कहना है कि आग लगने का कारण अज्ञात है, आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए की क्षति होना संभावित है। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर मिलते ही पूर्व विधायक विनय सक्सेना अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे, जिनका कहना था कि चौराहा पर लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन यहां पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा,ताकि बेरीकेटिंग की जाए और दमकल वाहन पहुंच सके।

Related Articles

Latest News