Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबदमाश ने बीयर बार में कर्मचारी को मारी गोलियां, फायर करते हुए...

बदमाश ने बीयर बार में कर्मचारी को मारी गोलियां, फायर करते हुए भागा आरोपी

रीवा। एमपी के रीवा स्थित सिविल लाइन के एलबी सिंह बिल्डिंग स्थित बीयर बार में देर रात भगदड़ व अफरातफरी मच गई। जब एक बदमाश ने बार में कार्यरत कर्मचारी जमुना सिंह बघेल को रिवाल्वर निकालकर तीन गोलियां मारीं।

दो गोलियां जमुनासिंह के शरीर पर लगी जिससे वह गिर गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंंचाया गया। जहां पर जमुनासिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी युवक को तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया है कि सिविल लाइन में एलबीसिंह बिल्डिंग में संचालित बीयर बार में किसी बात को लेकर युवक का कर्मचारी जमुनासिंह बघेल से विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने रिवाल्वर निकालकर जमुना सिंह पर फायरिंग कर दी। जिसमें दो गोलियां जमुनासिंह को लगी तो वह गिर गया। गोलियां चलने की आवाज से बार में भगदड़ व अफरातफरी मच गई।

इस बीच घायल जमुनासिंह को उठाकर अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अस्पताल में भरती जमुनासिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि घायल जमुना सिंह बघेल नाइट क्लब में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनकी पत्नी पूजा सिंह संजय गांधी अस्पताल में गार्ड के पद पर पदस्थ हैं।

Related Articles

Latest News