Homeमध्य प्रदेशदो मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मची चीख पुकार, अफरातफरी, मेडिकल स्टोर संचालित...

दो मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मची चीख पुकार, अफरातफरी, मेडिकल स्टोर संचालित होता रहा

खंडवा। एमपी के खंडवा में पड़ावा स्थित भैरव तालाब वार्ड क्षेत्र में आज उस वक्त चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। जब मेडिकल स्टोर्स की दो मंजिला बिल्ंिडग अचानक धराशायी हो गई।

घटना के बाद यहां पर धूल के गुबार दिखाई दिए। वहीं बिल्डिंग के मलबे के कारण रोड बंद हो गई। हालांकि अवकाश का दिन होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया गया है कि पड़ावा स्थित भैरव तालाब वार्ड क्षेत्र में दो मंजिला बिल्ंिडग में मेडिकल स्टोर्स संचालित होता है। बिल्डिंग से सटकर ही एक मार्केट बनाया जा रहा है।

जिसकी खुदाई गहरी होने से मेडिकल स्टोर की नींव कमजोर हो गई थी। आज शाम 4 बजे के लगभग बिल्ंिडग भरभराकर गिर गई, बिल्डिंग गिरते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई।

वहीं कुछ पल के लिए धूल के गुबार दिखाई देने लगे। देखते ही देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं मलबे के कारण रोड परजाम के हालात निर्मित हो गए थे। हालांकि अवकाश का दिन होने के कारणकोई जनहानि नहीं हो पाई।

Related Articles

Latest News