Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजन्मदिवस पार्टी में उपजे विवाद पर युवक की रास्ता रोककर हत्या

जन्मदिवस पार्टी में उपजे विवाद पर युवक की रास्ता रोककर हत्या

अनूपपुर। एमपी के अनूपपुर स्थित मानपुर गांव में बर्थ डे पार्टी में उपजे विवाद पर युवक कोमल चौधरी को रास्ते में रोककर लाठियों से कई बार किए। हमले में युवक कोमल चौधरी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी कौशल चौधरी को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है।

बताया गया है कि मानपुर में महेन्द्र चौधरी के जन्मदिन पार्टी में कई लोग शामिल हुए। इस दौरान मंगेश व नीलेश चौधरी के बीच जन्मदिन के खर्च को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते देख दुर्गेश चौधरी ने बीच बचाव किया। फिर मंगेश के रिश्तेदार कौशल चौधरी ने दुर्गेश को चांटा मार दिया। जिससे झगड़ा फिर बढ़ गया। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव करके झगड़े को शांत करा दिया।

इसके बाद कोमल चौधरी अपने घर चल गया, तभी कौशल चौधरी ने रास्ता रोककर कोमल चौधरी पर लाठी से कई बार किए। हमले में गंभीर चोटें आई। कोमल को इलाज के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी कौशल चौधरी को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया।

Related Articles

Latest News