Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेश67वीं राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर की अन्वी लोधी का हुआ...

67वीं राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में जबलपुर की अन्वी लोधी का हुआ चयन

67वीं राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 11 जनवरी से 18 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है, जिसमें संस्कारधानी जबलपुर की बेटी अन्वी लोधी का चयन किया गया है।

इसके पूर्व राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता प्री नेशनल कोचिंग केम्प का आयोजन 4 जनवरी से 9 जनवरी 2024 तक मध्यप्रदेश राज्य के दतिया जिले में आयोजित किया गया है। जिसमें अन्वी लोधी पिता मुकेश लोधी को जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनागर शाला प्राचार्य सत्ता व्यास द्वारा द्वारा दतिया जिला भेजा गया है।

अन्वी लोधी वर्तमान में कुराश प्रशिक्षक शशांक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अन्वी लोधी की इस उपलब्धि पर संयुक्त लोक शिक्षण सम्भाग जबलपुर सम्भागीय क्रीड़ा अधिकारी आशा सिसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी धनश्याम सोनी, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती गुंजन श्रीवास्तव, शाला प्राचार्य सत्ता व्यास, कुराश प्रशिक्षक शशांक सिंह ठाकुर ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Latest News