Homeमध्य प्रदेशअरविंद शाह स्मार्ट सिटी के नए सीईओ का कार्यभार ग्रहण किया

अरविंद शाह स्मार्ट सिटी के नए सीईओ का कार्यभार ग्रहण किया

जबलपुर। एमपी के जबलपुर नगर निगम के अपर आयुक्त और 2021 बैच के प्रशासनिक अधिकारी अरविंद शाह ने मंगलवार 17 मार्च को आधिकारिक रूप से जबलपुर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात चर्चा करते हुए श्री शाह ने शासन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के चेयर मैन राघवेंद्र सिंह एवं कार्यपालिक निदेशक राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करेंगे।

नवाचार और योजना पर उन्होंने कहा कि आगामी प्रस्तावित कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए त्वरित निर्णय लेना। शासन की मंशा के अनुरूप नागरिक सुविधाओं और शहर के बुनियादी ढांचे को स्मार्ट बनाने पर जोर रहेगा।

Related Articles

Latest News