Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशभारतीय जनता युवा मोर्चा: योगेंद्र सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, जय रोहाणी नीति प्रभारी...

भारतीय जनता युवा मोर्चा: योगेंद्र सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष, जय रोहाणी नीति प्रभारी बने

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है।

युवा मोर्चा प्रदेश की टीम में जबलपुर से योगेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं  जय रोहाणी को प्रदेश शोध एवं नीति प्रभारी बनाया गया है।

योगेंद्र सिंह ठाकुर एवं जय रोहाणी को प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त किये जाने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष  रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष  राजकुमार पटेल, राज्यसभा सांसद  सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, विधायक  अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी,  सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे,  नीरज सिंह, संतोष बरकडे, महापौर  जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  अश्विनी पराँजपे, जिप अध्यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष  रिंकू विज के साथ सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Latest News