Tuesday, October 6, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिहार फाउंडेशन जबलपुर चैप्टर का गठन, कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

बिहार फाउंडेशन जबलपुर चैप्टर का गठन, कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

बिहार फाउंडेशन, जबलपुर चैप्टर, मध्य प्रदेश का गठन किया गया है। इस अवसर पर संस्था की कार्यकारिणी का गठन करते हुए पूर्व आईएएस अधिकारी वेद प्रकाश जी को अध्यक्ष तथा मुकेश दास जी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पहल बिहार की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, सामाजिक मूल्यों एवं गौरवशाली विरासत को मध्य प्रदेश में रहने वाले बिहारवासियों से जोड़ने तथा आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बिहार फाउंडेशन जबलपुर चैप्टर के माध्यम से बिहार एवं मध्य प्रदेश के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। संस्था से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस नई जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Related Articles

Latest News