Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशबीकानेर स्वीट्स संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट...

बीकानेर स्वीट्स संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

जबलपुर। एमपी के जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान के संचालक पर नाबालिग लड़की के साथ पिछले 6 महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नाबालिग पीडि़ता की मां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जेठू सिंह,जो बीकानेर स्वीट्स का संचालक है, पिछले 6 महीनों से बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था।

पुलिस द्वारा कराए गए पीडि़ता के मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।

आरोपी फिलहाल फरार, पुलिस की टीमें दे रही हैं दबिश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी जेठू सिंह फरार है। पुलिस की विशेष टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

एएसपी ने आश्वासन दिया है कि पीडि़ता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

जबलपुर। एमपी के जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक प्रसिद्ध मिठाई दुकान के संचालक पर नाबालिग लड़की के साथ पिछले 6 महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नाबालिग पीडि़ता की मां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जेठू सिंह,जो बीकानेर स्वीट्स का संचालक है, पिछले 6 महीनों से बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था।

पुलिस द्वारा कराए गए पीडि़ता के मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।

आरोपी फिलहाल फरार, पुलिस की टीमें दे रही हैं दबिश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी जेठू सिंह फरार है। पुलिस की विशेष टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। एएसपी ने आश्वासन दिया है कि पीडि़ता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Latest News